<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3901525621530579"
crossorigin="anonymous"></script>

Search
Close this search box.

एम.एम. पब्लिक स्कूल, असंध में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं कक्षा 5वीं की ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन असंध कुलविदर कौर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रुति (कॉमर्स) ने 95.4% अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उन्हें ₹21,000-₹21,000 की नगद पुरस्कार राशि
श्रुति (कॉमर्स) ने 95.4% अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उन्हें ₹21,000-₹21,000 की नगद पुरस्कार राशि

उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, कक्षा 5वीं की ग्रेजुएशन और बेस्ट हाउस ट्रॉफी के साथ स्कूल में उत्साह का माहौल

एम.एम. पब्लिक स्कूल, असंध में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं कक्षा 5वीं की ग्रेजुएशन सेरेमनी बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई गई, जिसमें विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, कक्षा 5वीं की ग्रेजुएशन और बेस्ट हाउस ट्रॉफी के साथ स्कूल में उत्साह का माहौल
उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, कक्षा 5वीं की ग्रेजुएशन और बेस्ट हाउस ट्रॉफी के साथ स्कूल में उत्साह का माहौल

कक्षा 10वीं में प्रियंशी ने 96.2% अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उन्हें ₹21,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्नेहा सुखीजा को ₹11,000 तथा विभावरी एवं वंशिका को ₹5,100-₹5,100 की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पियूष, गीतिका बिसला, गौरव एवं नवजोत को ₹3,100-₹3,100 की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

कक्षा 12वीं में रितिक मलिक (विज्ञान) ने 95.2% तथा श्रुति (कॉमर्स) ने 95.4% अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उन्हें ₹21,000-₹21,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जसनदीप (कॉमर्स) को ₹11,000 की नगद राशि प्रदान की गई। साहिल, जतिन एवं गुरताज सिंह को ₹5,100-₹5,100 की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त वंदना शर्मा, निहारदीप सिंह, पूजा दिलेश, सिमरन चौधरी, खुशी शर्मा, खुशबू, पलकप्रीत कौर, जशनूर कौर, साहिल नायक, शुभ सलूजा, जशनप्रीत एवं इंदरप्रीत सिंह को ₹3,100-₹3,100 की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।इसके अलावा 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी ₹3,100 की नगद पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित किया गया।
अन्य कक्षाओं (कक्षा 1 से कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं) के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वैदिक गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को LED पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सम्मानित किया गया।

Best House प्रतियोगिता में कबीर हाउस को ‘बेस्ट हाउस ट्रॉफी’ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों को “Best Attentive Parents Award” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक श्री आर.वी. भारद्वाज, प्रधानाचार्य श्री शशिकांत भारद्वाज एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती माला जूड ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए विद्यालय के प्रति उनके सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें