<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3901525621530579"
crossorigin="anonymous"></script>

महर्षि कश्यप जयंती पर विधायक योगेंद्र राणा ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महर्षि कश्यप जयंती
असंध, 23 मई।
 असंध विधायक योगेंद्र राणा ने महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर असंध हल्के के विभिन्न गांवों  मंचूरी, चोरकारसा, उपलाना, रत्तक एवं अरडाना का दौरा किया। इस दौरान विधायक  ने महर्षि कश्यप जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  उपस्थित ग्रामवासियों को महर्षि कश्यप जी के जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और महापुरुषों की पावन भूमि है। अनेक महापुरुषों ने इस देश में जन्म लेकर समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष ने केवल अपने समाज के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज और सर्व धर्म के उत्थान के लिए कार्य किया।

प्रत्येक समाज अपने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करता है। सभी महापुरुषों ने सदैव सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया है।
महर्षि कश्यप जयंती
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का लिया गया ऐतिहासिक निर्णय समाज को जोड़ने वाला कार्य है। उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी भी प्रदेश में सामाजिक समरसता और सम्मान को मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।

विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि महर्षि कश्यप  महान ऋषि एवं ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने समाज को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

विधायक ने कार्यक्रम के दौरान मंचूरी, चोरकारसा, उपलाना, रत्तक एवं अरडाना गांवों के कश्यप समाज के  10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।इस दौरान विधायक  ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला सचिव ऊषा पंचाल,  अमित राणा, जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, गांव मंचूरी सरपंच जतिंद्र कश्यप जी, गांव अलावला  सरपंच अजीत राणा, पूर्व सरपंच विनोद गुल्लरपुर, गांव उपलाना सरपंच प्रतिनिधि राम सरूप, हिसम सिंह, सुनील चोर कारसा, गांव अरडाना सरपंच प्रतिनिधि दीपक, बाबा सूबे सिंह सहित कश्यप समाज के प्रधान व गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें