
एम.एम. पब्लिक स्कूल, असंध में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं समस्त अध्यापकगण ने मिलकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय में छात्रों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ साझा की गईं।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय की छात्रा महकप्रीत कौर पुत्री श्री जुझार सिंह, गांव झिंडा ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त चेतना जांगड़ा पुत्री श्री सुनील जांगड़ा, गांव गंगाटेहड़ी – 95.2%, तानिया पुत्री श्री जयभगवान, गांव बस्सी – 95.2%, सलोनी शर्मा पुत्री श्री विनोद, गांव उपलाना – 94.6%, सरगुन पुत्री श्री अमरदीप, गांव थारी – 94.6%, केशव गुप्ता पुत्र श्री महावीर प्रसाद, असंध – 92.6%, अवनी पुत्री श्री संजय, गांव मुंध – 90.4% तथा तनु पुत्री श्री धर्मवीर सिंह, असंध – 90.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के कुल परिणाम में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थी रहे, जबकि 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 विद्यार्थी रहे। इसके अतिरिक्त 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 तथा 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थी रहे।
इस अवसर पर डॉ. बूटी राम गर्ग, श्री त्रिलोकी नाथ शास्त्री, एडवोकेट नरेंद्र कुमार शर्मा, श्री सुशील गर्ग, श्री राजेश गुप्ता, श्री राजिंदर सिंधवानी, महावीर गर्ग एवं एडवोकेट सतीश कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय निदेशक आर. वी. भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर विद्यार्थी जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


