<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3901525621530579"
crossorigin="anonymous"></script>

Search
Close this search box.

एसआईआर का उद्देश्य है मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाना- एसडीएम सुमित सिहाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित

असंध,9 जून। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 23-असंध विधानसभा क्षेत्र एवं एसडीएम सुमित सिहाग की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, असंध विधानसभा निवार्चन क्षेत्र में कार्यरत सभी 30 सुपरवाईजरों तथा 247 बीएलओज को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी (ना.) सुमित सिहाग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को बड़ी गम्भीरता से किया जाये व गणना फार्म का शत प्रतिशत सत्यापन घर-घर जाकर किया जाये।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना तथा मृत, स्थानांतरित अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाकर वास्तविक मतदाताओं का सही रिकॉर्ड तैयार करना है। उन्होंने सभी बीएलओज को निर्देश दिये गये कि वे 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सर्वे करें और यदि इस दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता हैै अथवा किसी घर में सभी मतदाता अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो ऐसे घरों का कम से कम 3 बार दौरा किया जाए।

इसके अतिरिक्त सभी बीएलओ तथा सुपरवाईजर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित हो तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए।

प्रशिक्षण शिविर में चुनाव कानूनगो अमित कुमार, मास्टर ट्रेनर संजय कामरा व अनिल कुंडू द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान किये जाने वाले कार्यों के बारे में बीएलओज एवं सुपरवाईजरों को गहनता पूर्वक जानकारी तथा बीएलओ ऐप के मॉडयूलों बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एईआरओ एवं तहसीलदार नवजीत कौर बराड़, नायब तहसीलदार राधेश्याम, नपा सचिव प्रदीप जैन व आदित्य सहित सभी सुपरवाईजर व बीएलओ मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें