<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3901525621530579"
crossorigin="anonymous"></script>

आलमजीत पन्नू बने निफा शाखा के ब्लॉक प्रधान,अनित चोपड़ा को दी संरक्षक की जिम्मेदारी

फोटो केप्सन : मुख्य अतिथि नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए (निफा शाखा)

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निफा असंध शाखा कार्यकारिणी का किया विस्तार

फोटो केप्सन : मुख्य अतिथि नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए
फोटो केप्सन : मुख्य अतिथि नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए

असन्ध, 31 मई

निफा शाखा असंध द्वारा करनाल रोड पर एक कार्यक्रम का आयोजन

निफा शाखा असंध द्वारा करनाल रोड पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निफा शाखा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी तेजी मान , विशिष्ट अतिथि के तौर पर निफा के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा व जिला प्रधान हितेश गुप्ता ने शिरकत की ।

बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आलमजीत पन्नू को ब्लॉक प्रधान, अनित चोपड़ा को संरक्षक , गौरीशंकर को जनरल सेक्रेटरी, नरेश कादियान को कमेटी इंचार्ज, मोहित शर्मा व राजेंद्र सिंह रोकी मट्टू को को-ऑर्डिनेटर व गुलशन चावला को खंजाची नियुक्त किया। निफा के प्रदेशाध्यक्ष व जिला प्रधान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनको बधाई दी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसको बखूबी से निभाने का काम करेगें और अधिक से अधिक लोगों को संस्था के साथ जोड़ने का काम करेगें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुलजार सिंह दूपेडी , राजेंद्र टक्कर, डॉ. नरोत्तम राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें