<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3901525621530579"
crossorigin="anonymous"></script>

विवेकानंद विद्या निकेतन, असंध का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार, विद्यालय में हुआ भव्य सेलिब्रेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विवेकानंद विद्या निकेतन ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक पहचान को और मजबूत किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य महोदय एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से भव्य सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खुशी साझा की।

विवेकानंद विद्या निकेतन, असंध
विवेकानंद विद्या निकेतन, असंध

विद्यालय से कुल 204 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 70 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 105 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विज्ञान संकाय से 108, वाणिज्य संकाय से 88 तथा मानविकी संकाय से 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

विद्यालय की छात्रा तिशा जैन ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुजल ने 97.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सकरमनप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, अभिषेक एवं श्रेया ने 96.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त प्रीत ने 95% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विषयवार उच्चतम अंकों में इकोनॉमिक्स एवं शारीरिक शिक्षा में 100-100 अंक, अकाउंटेंसी, पंजाबी एवं हिंदी में 99 अंक, अंग्रेज़ी में 97 अंक तथा इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज़ में 95 अंक प्राप्त हुए। वहीं बिजनेस स्टडीज़ में 95, इतिहास में 94, जीवविज्ञान में 93, गणित में 91, रसायन विज्ञान में 90 तथा संगीत एवं पेंटिंग में 100-100 अंक प्राप्त हुए।

शानदार परिणाम की खुशी में आयोजित कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गर्व और उल्लास से भरपूर रहा। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनकी सफलता पर तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर आनंदमय हो उठा। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए अपने अनुभव साझा किए।

अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी प्रदान किया है। अध्यापकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा एवं अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें