Search
Close this search box.

जनगणना कार्य में पारंगतता के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


असंध, 8 अप्रैल। 
जनगणना 2027  को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है इसी कड़ी में असंध उपमंडल के चार्ज ऑफिसर तहसीलदार नवजीत कौर की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बीडीपीओ कार्यालय सभागार और जीवन चानन महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ।
मोबाइल ऐप के जरिए जनगणना प्रशिक्षण, असंध में शिविर संपन्न
मोबाइल ऐप के जरिए जनगणना प्रशिक्षण, असंध में शिविर संपन्न

जनगणना 2027: असंध में अधिकारियों व प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

बीडीपीओ कार्यालय सभागार में असंध ग्रामीण के लिए  7 पर्यवेक्षकों और  42 प्रगणकों और जीवन चानन महिला महाविद्यालय में 13 पर्यवेक्षकों 78 प्रगणकों को असंध ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए संबंधित फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
जनगणना 2027: असंध में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को किया गया प्रशिक्षित
जनगणना 2027: असंध में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को किया गया प्रशिक्षित
इस दौरान जनगणना 2027 का परिचय और जनगणना के कानूनी पहलू, जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाएँ और परिभाषाएँ ,लेआउट मैप की तैयारी, सिद्धांत और व्यवहार,मोबाइल ऐप को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया, उसका अवलोकन और उसकी विशेषताएँ सहित जनगणना जानकारी हासिल करने के तरीकों के बारे में बताया गया।
इस दौरान मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करने और स्वगणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों ने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गहनतापूर्वक ग्रहण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें