Search
Close this search box.

खाटू श्याम परिवार असंध के तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

{विधायक योगेन्द्र राणा ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में कीशिरकत
{विधायक योगेन्द्र राणा ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में की शिरकत

महाराजा अग्रसेन भवन में उमड़ा श्याम भक्तों का सैलाब, भजन संध्या में गूंजे बाबा के जयकारे

खाटू श्याम परिवार असंध के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न, हुआ। शहर के रतक रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की
संख्या में श्याम प्रेमियों ने उमड़कर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। वही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेन्द्र राणा विधायक व विशिष्ट अतिथि शिव कुमार गोयल, खुशी फ़ैशन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और
अखंड ज्योति के दर्शन के साथ किया गया।

इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता सेशुभम रूपम, बरेली से अंजलि द्विवेदी, लोकेश गोयल ने ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘कब आएगा मेरा सावरियाँ…’ जैसे भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात पांडाल बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा हर तरफ श्याम रंग का नजारा दिखा। भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से सनातन एकता व संगठन का परिचय दिया। युवाओं में सनातन धर्म की संस्कृति का प्रचार किया।

इस अवसर पर खाटू श्याम परिवार से प्रधान योगेश कंसल, राजेश गोयल, – दीपक मित्तल, जगमोहन गर्ग, सतिंदर बंसल, संदीप, घनश्याम गर्ग, अनिल बंसल, दिनेश बिंदल, राजेंद्र जांगड़ा, विशाल गोयल, विपिन गर्ग, रविंद्र गर्ग, राजेश गर्ग, अंशुल गर्ग, और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें