Search
Close this search box.

Pakistan vs. South Africa मैच का पूर्वावलोकन: विश्व कप 2023 में करो या मरो का खेल, क्या बाबर आजम की कप्तानी बचा पाएगी टीम को? #Cricket #PAKvsSA

विश्व कप 2023 में करो या मरो का खेल, क्या बाबर आजम की कप्तानी बचा पाएगी टीम को:-

PAK vs SA Preview: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे

Prediction of the Pakistan vs. South Africa World Cup 2023 starting lineup:-

पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज नाकाम साबित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक 155 चौके और 59 छक्के मारे हैं, जबकि पाकिस्तान पांच मैचों में 24 छक्के और 136 चौके ही लगा सका है।

पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज
पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज

वनडे विश्व कप 2023 के 26वें मैच में आज पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। यह मुकाबला दोपहर दो बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा। हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान को विश्व कप में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेलना है क्योंकि इसमें हारने पर नॉकआउट के रास्ते तो बंद होंगे ही, बाबर आजम की कप्तानी पर भी गाज गिर सकती है।

पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे बाबर को पता है कि इस मैच में हारने का हश्र क्या हो सकता है। अब से पाकिस्तान को हर मैच जीतना है और यह दुआ भी करनी है कि ऑस्ट्रेलिया बाकी चार में से कम से कम दो मैच हारे।

 

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में जमीन आसमान का अंतर:-

क्रिकेट जगत में कहा जाता है कि पाकिस्तान टीम कब क्या कर गुजरे, कोई नहीं जानता। एक दिन वह विश्व विजेता नजर आती है तो अगले ही दिन कमजोर सी टीम से हार भी सकती है।

विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का फॉर्म में होना जरूरी है और बाबर को पता है कि जबरदस्त प्रदर्शन कर रही दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए चमत्कार से कम पर गुजारा नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका को भले ही धर्मशाला में नीदरलैंड ने हरा दिया था, लेकिन दोनों टीमों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। क्विंटन डिकॉक और हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिनका एडेन मार्करम ने बखूबी साथ निभाया है।

चौके-छक्के लगाने में विफल रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज:-

वहीं, पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज नाकाम सामिस सामिस हुक्त हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक 155 चौके और 59 छक्के मारे हैं, जबकि पाकिस्तान पांच मैचों में 24 छक्के और 136 चौके ही लगा सका है। दक्षिण अफ्रीका के डिकॉक, क्लासेन, मार्करम, डेविड मिलर और मार्को यानसेन का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा है, जबकि पाकिस्तानी टीम में सिर्फ सउद शकील और इफ्तिखार अहमद का स्ट्राइक रेट सौ के करीब रहा है।

गेंदबाजी में शाहीन शाह आफरीदी फ्लॉप रहे हैं, जबकि हारिस राऊफ भी प्रभावित नहीं कर सके हैं। पाकिस्तान को नसीम शाह की कमी बुरी तरह खली है। हसन अली वनडे के लिए मुफीद गेंदबाज नहीं है लिहाजा जमान खान या मुहम्मद वसीम जूनियर को उतारा जा सकता है।

स्पिन विभाग बना है कमजोर कड़ी:-

पाकिस्तान की सबसे कमजोर कड़ी एक अच्छे स्पिनर का अभाव है। लेग स्पिनर उसामा मीर दोनों मैचों में नाकाम रहे। शादाब खान भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अगर जीतता है तो सेमीफाइनल का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

बल्लेबाजी में डिकॉक शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने उम्दा प्रदर्शन किया है। केशव महाराज ने 4.60 की इकॉनॉमी रेट से सात विकेट लिए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 82 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने 51 जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान को 30 मैचों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

 

करो या मरो
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला,

वनडे और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका:-

नतीजा विश्व कप

फॉर्मेट                                                                  मैदान                                                     साल

दक्षिण अफ्रीका 20 रन से जीता ODI                  ब्रिस्बेन                                                     1992

दक्षिण अफ्रीका 5 विकेट से जीता ODI                कराची                                                     1996

दक्षिण अफ्रीका 3 विकेट से जीता ODI               नॉटिंघम                                                   1999

पाकिस्तान 7 रन से जीता T20I                          नॉटिंघम                                                    2009

पाकिस्तान 11 रन से जीता T20I ग्रोस                आइलेट                                                     2010

पाकिस्तान 2 विकेट से जीता T20I                    कोलंबो                                                     2012

29 May 2015 रन से जीताODI                      ऑकलैंड                                                    2015

पाकिस्तान 49 रन से जीता ODI                       लॉर्ड्स                                                        2019

पाकिस्तान 33 रन से जीता T20I                     सिडनी                                                        2022

 

सबसे खास बात यह है कि 1999 वनडे विश्व कप के बाद से चाहे वह 50 ओवर का विश्व कप हो या टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान से नहीं जीत पाई है। यानी पिछले 24 साल से पाकिस्तान ने वनडे और टी20 विश्व कप, दोनों में दक्षिण अफ्रीका को हराया है।

1999 विश्व कप के बाद से वनडे विश्व कप में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। वहीं इस दौरान टी20 विश्व कप में दोनों का चार बार आमना-सामना हुआ और चारों ही बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की। वनडे और टी20 विश्व कप को मिलाकर दोनों टीमों के बीच मोले मे बीच कुल नौ मुकाहे खेले गए हैं।. इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने तीन और पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं।

 

करो या मरो
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला,

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:-

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक/फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ/मोहम्मद वसीम जूनियर।

 

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स/तबरेज शम्सी।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी:-

 

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?

पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका मैच शुक्रवार (27 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

 

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

 

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल हप फ्री में मैच देख सकेंगे।

 

यह भी पढ़े:-

भारत vs नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 वॉर्मअप मैच

भारत vs नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 वॉर्मअप मैच: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम को दो वार्म-अप मैच खेलने की योजना थी। पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ था

यह भी पढ़े:-  rashtriyabharatmanisamachar

All Posts

Spread the love
What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Recent Post

Scroll to Top