Search
Close this search box.

हरियाणा पत्रकार संघ ने युवा पत्रकार मानसी को खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा पत्रकार संघ ने युवा पत्रकार मानसी को खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किय

करनाल, दिसम्बर। हरियाणा पत्रकार संघ ने आज करनाल की युवा पत्रकार कुमारी मानसी को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया है। कुमारी मानसी सागर की लहरें चैनल से जुड़ी हैं।
करनाल के विधायक जगमोहन आनन्द इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे और उन्होंने मानसी को सम्मानित करते हुए उन्हें 5100 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों में बढ़ावा देने के लिए युवा खिलाडिय़ों के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है।
श्री जगमोहन आनन्द ने कहा कि वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी मानसी द्वारा कांस्य पदक जीतने की जानकारी देंगे और यह भी प्रयास करेंगे उन्हें सरकारी स्तर पर क्या सहयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पण्डित ने घोषणा की कि पत्रकार जिस भी क्षेत्र में चाहे वो साहित्य, कविता, लेखन, गायन एवं नृत्य हो में प्रतिभाशाली पत्रकारों को प्रोत्साहन भी देगा और उन्हें सम्मानित भी करेगा। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले दिनों उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए राज्यपाल बंगारु दत्तात्रेय के हाथों 100 से अधिक पत्रकारों को सम्मानित कराया। उन्होंने बताया कि इस संघ देश का पहला और एकमात्र संगठन है जिसने दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिवगंत एवं जरुरतमंद पत्रकारों के परिजनों को 2.34 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। श्री पण्डित ने कहा कि पत्रकार संघ के प्रयासों से ही वृद्ध पत्रकारों को 15 हजार रुपए मासिक पेंशन मिल रही है। संघ ने पेंशन नियमों के सरलीकरण की मांग की है ताकि अधिक से अधिक वृद्ध पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर कुमारी मानसी ने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि वे खेलों में और अधिक अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा स्वर्ण पदक प्राप्त करना मेरा उद्देश्य है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी उपलब्धि के लिए मेरे माता-पिता एवं कोच का विशेष सहयोग है।
सम्मान समारोह में हरियाणा पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रिंस, चढ़ती कलां गु्रप के निदेशक डॉ.के.के. संधु, जागरण के ब्यूरो चीफ सोम नाथ शर्मा, भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल भारद्वाज, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार गगन तलवार, नीलोखेड़ी के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मेहता, शिवनाथ कपूर, घरौंडा से वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण आर्य, पंजाब केसरी के छायाकार पंकज कुमार, वरिष्ठ पत्रकार रवि भाटिया आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह में मानसी के गुरु इंद्रजीत वर्मा और उनके माता पिता व सगे सम्बन्धी उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें