8होगा दिसंबर को शुरू असंध चीनी मिल का 18वाँ पिराई सत
असंध/ करनाल, 5 दिसंबर। चीनी मिल असंध के महाप्रबंधक सिद्धार्थ दहिया ने बताया कि मिल का 18वाँ गन्ना पिराई सत्र 2025-26 आगामी 8 दिसंबर को विधिवत शुरू किया जाएगा। पिराई सत्र का शुभारंभ हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर असंध विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेन्द्र राणा तथा हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
महाप्रबंधक ने बताया कि मिल ने पिराई सत्र की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और किसानों से प्राप्त गन्ने की आवक भी संतोषजनक है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रिकवरी और उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।






