असंध। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चलकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा में मनोहर सरकार ग़रीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण के काम में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष में आज यहाँ आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील सिंग्रोहा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान राम अवतार जिंदल ने की।डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक महापुरुषों में अग्रणी थे।उन्होंने 15 वर्ष तक राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में इस नए राजनैतिक दल को तिनका तिनका और व्यक्ति व्यक्ति जोड़कर खड़ा किया।उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक साधारण परिवार में पैदा हुए।झोपड़ी में बचपन बीता और माता पिता का साथ बचपन में ही छूट गया। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव को ठुकरा कर वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने और आजीवन अविवाहित रहकर भारत माता की सेवा की।चौहान में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और एकात्म मानव दर्शन पर आधारित साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया।मंडल अध्यक्ष रामअवतार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक तपस्वी राजनेता क़रार दिया।युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि आज देश के करोड़ों युवा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित की गई राजनीतिक विचारधारा के साथ मज़बूती से खड़े हैं।भाजपा नेता सज्जन अत्री ने अंत्योदय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ही देन क़रार दिया।ब्लॉक समिति के पूर्व प्रधान सीमा अरडाना ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने दौर के महान चिंतक और विचारक थे।भाजपा नेत्री सुनीता अरडाना ने और युवा नेता राजीव अरडाना ने भी इस अवसर पर भाजपा और जनसंघ के आदिपुरुषो में से एक उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ विरेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष राम अवतार जिन्दल, सीमा देवी पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन असंध महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, राजीव अरडाना प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार, राम कुमार कश्यप, राजकुमार शक्ति केंद्र प्रमुख, राजबीर बिस्ला आशू हिन्दू, गुरु देव प्रजापति दिलबाग जांगड़ा सभा प्रधान,मसतन्द्री सिंह आदि मौजूद रहे।