Search
Close this search box.

चार्ली शीन: चार्ली शीन पर घातक हमला, एडल्ट स्टार के साथ संबंधों को लेकर विवादों में घिरे थे हॉलीवुड एक्टर{23-12-2023}

चार्ली शीन पर घातक हमला

चार्ली शीन पर घातक हमला

हॉलीवुड स्टार चार्ली शीन मशहूर एक्टर मार्टिन शीन के बेटे हैं, जिनकी छवि हॉलीवुड में एक बैड बॉय की रही है। उन्हें टीवी के शो ‘स्पिन सिटी’ और ‘टू एंड ए हॉफ मेन’ के लिए भी जाना जाता है।

घातक हमला

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन घातक हमले का शिकार हो गए। ‘टू एंड ए ऑफ मेन’ स्टार चार्ली पर उनके लग्जरी मालिबू घर में घातक हथियार से हमला हुआ। हमला एक महिला ने किया, जो उनकी पड़ोसी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उस पर मारपीट और चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला उनके घर में जबरन घुस गई और एक्टर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में एक्टर को ज्यादा चोट नहीं आई है और फिलहाल वह ठीक हैं।

पहले भी हुआ विवाद

इससे पहले भी हुआ था विवाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी इलेक्ट्रा श्रॉक (47) एक्टर चार्ली शीन की पड़ोसी है, जो जबरदस्ती उनके घर में घुस आई और एक्टर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी महिला ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत पैरामेडिकल की टीम पहुंची और एक्टर की जांच और इलाज किया। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार नहीं था जब उनका अपने पड़ोसी से विवाद हुआ हो। इससे पहले भी शीन की कार पर लिक्विड पदार्थ फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Story को देखने के लिए click करे :-https://rashtriyabharatmanisamachar.in

विवादों की वजह – संबंध और पोर्न

पोर्न अभिनेत्रियों के साथ संबंधों की वजह से विवादों में घिरे थे शीन गौरतलब है कि 58 वर्षीय एक चार्ली शीन मशहूर एक्टर मार्टिन शीन के बेटे हैं, जिनकी छवि हॉलीवुड में एक बैड बॉय की रही है। वह मादक पदार्थों के सेवन और एडल्ट अभिनेत्रियों के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। बता दें कि ‘चार्ली प्लाटून’, ‘वॉल स्ट्रीट’, और ‘यंग गन्स’ जैसे कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें टीवी के शो स्पिन सिटी और टू एंड ए हॉफ मेन के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़े:-

‘डंकी’ Film Review: शाह रुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बमन ईरानी, विक्रम कोछड़ और अनिल ग्रोवर

'डंकी' Film Review

रिलीज: कलाकार: शाह रुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बमन ईरानी, विक्रम कोछड़ और अनिल ग्रोवर, लेखक: राज कुमार हिरानी, अभिजात जोशी, कनिका ढिल्लों, निर्माता: राज कुमार हिरानी, गौरी खान

 

    खबर को पुरा पढ़ने के लिए click करे:-rashtriyabharatmanisamachar

Spread the love
What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Recent Post

Scroll to Top